Mechanical Engineering

मेकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय क्यों?

Posted on in Mechanical Engineering

मेकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे पुराने और लोकप्रिय विषयों में से एक है। इसमें विषयों की एक पूरी श्रृंखला जैसे मेकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, थर्मल इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग, पॉवर प्लांट इंजीनियरिंग, एचवीएसी, मैट्रोलॉजी और क्वालिटी कंट्रोल, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग इंजीनियरिंग शामिल है। अंत में यह पाठ्यक्रम डिजाइन, उत्पादन, निर्माण और संरक्षण में भी नौकरी की सम्भावनाएं खोलता है। यह पूर्णतया आपकी रुचि और क्षमता पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में करियर संवारना चाहते हैं। बी.टेक. के बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में छात्र उन्नत पाठ्यक्रमों का विकल्प चुन सकते हैं या तुरंत काम करना शुरू कर सकते हैं। मेकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। सच कहें तो एक उन्नत पाठ्यक्रम का अध्ययन ही बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

मेकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक.-

मेकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक. सबसे लोकप्रिय और उन्नत पाठ्यक्रम है। यह बी.टेक. के बाद किया जाने वाला दो वर्षीय पूर्णकालिक पाठ्यक्रम है। एम.टेक. पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिजाइन, औद्योगिक और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं।

पाइपिंग डिजाइन और इंजीनियरिंग कोर्स-

यह रोजगार उपलब्ध कराने वाला एक श्रेष्ठ पाठ्यक्रम है। यह छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद यह विशेषज्ञों द्वारा सलाह देने वाले पाठ्यक्रमों में से एक है। सभी इंजीनियरिंग स्नातक इस पाठ्यक्रम को करने के योग्य नहीं हैं। पाइपिंग कोर्स में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विचारों को भी शामिल किया गया है, अन्य इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की तुलना में इस पाठ्यक्रम का अध्ययन करना मैकेनिकल (यांत्रिकी) इंजीनियरों के लिए उचित होता है। पाइपिंग इंजीनियरिंग का कोर्स करने पर रासायनिक उद्योग, मर्चेंट नेवी, पेट्रोलियम रिफाइनरी सेक्टर, मैन्यूफैक्चरिंग फर्म आदि में करियर के अवसर खुल जाते हैं क्योंकि इन सभी क्षेत्रों में पाइपिंग विशेषज्ञों की बहुत बड़ी मांग होती है।

रोबोटिक्स पाठ्यक्रम-

रोबोटिक्स मेकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक उपयुक्त उन्नत पाठ्यक्रम है। यह रोबोट के डिजाइन और निर्माण का वैज्ञानिक अध्ययन है और मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए उप-विशेषज्ञता वाला पाठयक्रम है। इंजीनियरिंग का यह क्षेत्र काफी उभर रहा है जोकि रोबोट इंजीनियरों के लिए बहुत सारे करियर के अवसर प्रदान करता है। युवा रोबोटिक्स में डिप्लोमा, रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, एडवांस रोबोटिक्स में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन एण्ड रोबोटिक्स में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन एण्ड रोबोटिक्स में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एण्ड रोबोटिक्स में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

रोबोटिक्स में रोजगार की सम्भावनाएं-

रोबोट इंजीनियरों के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, माइक्रोचिप का निर्माण करने वाले उद्योगों, सेना, चिकित्सा और मोटर वाहन उद्योगों में प्रायोगिक रोबोटिक्स बनाने के लिए अच्छे रोजगार की सम्भावनाएं हैं।

मेक्ट्रोनिक्स पाठयक्रम-

मेक्ट्रोनिक्स, मेकेनिकल इंजीनियरों हेतु उच्च अध्ययन करने के लिए एक आगामी पाठ्यक्रम है। यह यांत्रिकी, सूचना विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वचालन और रोबोटिक्स जैसे पाँच विषयों का एक संयोजन है। आप मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग और मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कर सकते हैं। मेक्ट्रोनिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए किसी व्यक्ति को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यांत्रिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और दूरसंचार में विशेषज्ञता के साथ बीटेक होना चाहिए। मेक्ट्रोनिक्स में एम.ई., एम.टेक. को पूरा करने के बाद युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, ऑटोमोबाइल, निर्माण, खनन, परिवहन, गैस और तेल, रक्षा, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और विमान, सेना, नौसेना, वायुसेना आदि में रोजगार के अवसर मुख्य रूप से मिलते हैं।

नैनो प्रौद्योगिकी-

यह मेकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए उच्च अध्ययन का श्रेष्ठ विकल्प है। इसमें एप्लाइड साइंस, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया जाता है। नैनो टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस, नैनो टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग किया जा सकता है। नैनो टेक्नोलॉजी में परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी व्यक्ति को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.टेक. में मेकेनिकल, बायोमेडिकल, बायो टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर विज्ञान जैसे विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।

विशेषज्ञता वाले विषय-

सिरेमिक इंजीनियरिंग, ग्रीन नैनो टेक्नोलॉजी, नैनो-बायो टेक्नोलॉजी, पदार्थ विज्ञान, नैनो मैकेनिक्स, नैनो आर्किटेकटॉनिक्स, नैनो इंजीनियरिंग, वेट नैनो टेक्नोलॉजी शामिल हैं। नैनो टेक्नोलॉजी करने वाले युवाओं की आज जैव प्रौद्योगिकी, औद्योगिक उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य बाजार, पर्यावरण उद्योगों और दवा उद्योगों के साथ बायो टेक्नोलॉजी में सलाहकार, सरकारी संस्थानों में अनुसंधान और विकास, निजी अनुसंधान संस्थानों और उत्पाद में विकास और सलाह आदि के लिए काफी मांग है।

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स-

मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए किसी व्यावसायिक स्कूलों या संस्थानों से व्यवसाय प्रबंधन (एम.बी.ए.) एक लोकप्रिय स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम है। प्रबंधकीय पदों में नौकरी पाने में एमबीए के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री बहुत सहायक है। यह करियर के विकल्पों को चुनने के लिए एक विस्तृत विकल्प प्रदान करता है।

Sanskriti Univesity